नई दिल्ली, फरवरी 6 -- UP Weather: यूपी में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज से तेज हवा चलने की भविष्यवाणी की गई है। इसके साथ ही पारा गिरेगा, जिसके कारण ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार बदलाव का असर गुरुवार से दिखाई देने लगेगा।। करीब 25 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चलने से तापमान में दो-तीन डिग्री की गिरावट होगी। इससे सुबह और शाम ठंड बढ़ेगी। हालांकि तेज हवा चलने से कोहरा नहीं पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बीते चार फरवरी को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर पूर्वांचल से गुजर चुका है, लेकिन उत्तर बांग्लादेश के आसपास एक चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। आठ फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है। यदि यह दोनों टकराते हैं तो 12 फरवरी के आसपास पूर्वांचल में बूंदाबादी हो सकती है। इस विक्षोभ के गुजरने के बाद 14 फरवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.