नई दिल्ली, फरवरी 18 -- यूपी में एक और पश्चिमी विक्षोभ मौसम में बदलाव का संकेत दे रहा है। यह सूबे के ऊपर से गुजरने वाला है। वैसे कमजोर रहने की वजह से पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है लेकिन लखनऊ में बादलों की आवाजाही रहेगी। साथ ही तेज हवा चलने से दिन के तापमान में गिरावट आएगी। रात का तापमान धीरे-धीरे बढ़ता रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो 20 फरवरी को पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, रामपुर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद समेत आसपास के जिलों में बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। पूर्वी और पश्चिमी यूपी में 18 और 19 फरवरी को सुबह और देर रात में हल्का कोहरा छाने के आसार हैं। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ 19 और 20 फरवरी को सूबे के ऊपर से निकलेगा। जब गुजरेगा तो हवा की रफ्तार बढ़ने और हल्की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.