प्रमुख संवाददाता, फरवरी 15 -- UP Weather Update: यूपी में मौसम एक बार फिर बदला है। आंधी जैसी चल रही सर्द पछुआ ने एक बार फिर पारा गिरा दिया। शुक्रवार की सुबह की सैर या जरूरी कार्य से निकलने वालों को ठिठुरन का एहसास हुआ। सुबह पांच बजे न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। करीब आठ बजे तक तापमान 10 डिग्री के आसपास बना रहा। इसके बाद धूप की गुनगुनाहट ने असर दिखाया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि तेज हवाओं का सिलसिला शनिवार दोपहर तक थमेगा। अगले 3 दिनों तक लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से लेकर 17 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस दौरान सुबह और शाम हल्का कोहरा रह सकता है। इसके पहले पूरी रात तेज हवा का सिलसिला चलता रहा। अधिकतम तापमान 26.4 सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार में शुक्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.