नई दिल्ली, जनवरी 5 -- उत्तर प्रदेश में पहाड़ों से आ रही बर्फीली उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। पिछले 48 घंटों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में प्रभावी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को इटावा प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 18 शहरों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद आ रही शुष्क हवाओं के कारण अगले दो दिनों तक रातें सर्द बनी रहेंगी। हालांकि, कोहरे के घनत्व और क्षेत्रफल में अब कमी आनी शुरू होगी। धूप निकलने से दिन के तापमान में क्रमिक सुधार होगा और अगले 48 घंटों के बाद ठंड की स्थिति में और अधिक राहत मिलने की संभावना है। ताज नगरी आगरा में सुबह घने कोहरे से दृश्यता शून्य होने के का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.