नई दिल्ली, मार्च 14 -- यूपी में आज होली पर कई जिलों में बारिश के आसार हैं। 14 मार्च होली को प्रदेश के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान गरज चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने 14 को लिए जो अलर्ट जारी किया है उसमें पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में गरज-चमक के साथ आंधी-पानी आ सकता है। इसमें पश्चिमी यूपी के साथ पूर्वी क्षेत्र को भी फिलहाल शामिल किया गया है जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। होली के माहौल में मौसम भी अपना मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने से आसमान पर बादल छाएंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार तक रहेगा। रविवार से मौसम के साफ होने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.