प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 29 -- UP Weather Update: आने वाले समय में एक और पश्चिमी विक्षोभ प्रचंड गर्मी का सिलसिला तोड़ने आ रहा है। इसका असर एक मई से प्रदेश के 20 जिलों में दिखने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अभी यह सिलसिला जारी रहेगा। मई की शुरुआत में तीन से चार दिन विक्षोभ अपना असर दिखाएगा। आंधी बारिश के साथ कहीं कहीं ओले गिर सकते हैं। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल सिंह के अनुसार इस बार पांच फीसदी अधिक वर्षा की संभावना है। इसकी वजह उत्तरी गोलार्ध में सामान्य से कम बर्फ की चादर का होना भी है। विक्षोभ गुजरने के बाद हवा की रफ्तार तेज हो गई। आसमान में बादलों से धूप काबू में रही। सोमवार को अधिकतम पारा 36.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.6 कम रहा।इस बार उत्तरी बांग्लादेश ने बिगाड़ा मौसम, यलो अलर्ट इस बार उत्तरी बांग्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.