नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- UP Weather Today: यूपी में गुरुवार शाम को अचानक मौसम बदल गया। इस दौरान लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में बदलों की आवाजाही के बीच कुछ स्थानों पर बारिश के साथ-साथ आंधी भी आई। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए आज से तीन दिनों तक बारिश, आंधी को लिए अलर्ट किया है। पश्चिमी यूपी के आगरा, मथुरा, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर जिले में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई जा रही है। वहीं पूर्वी यूपी के लखनऊ, बाराबंकी, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, सीतापुर, अमेठी, अयोध्या, बस्ती, बहराइच व श्रावस्ती में गरज के बारिश और अचानक तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं गुरुवार को बारिश और आंधी से 13 की जान चली गई। सीएम योगी ने आंधी-बारिश, ओलावृष्टि के दृष्टिगत सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.