वाराणसी, मार्च 4 -- यूपी में अभी से पारा 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। यही नहीं दिन और रात के तापमान में गजब का अंतर भी देखने को मिल रहा है। मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव से लोग हैरान हैं। सोमवार को पूरे दिन गर्मी के बाद शाम को सिहरन बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से अगले दो दिनों तक तेज पछुआ हवा चलेगी। उत्तर-पश्चिम से आने वाली इस सर्द हवा के कारण गंगा के मैदानी इलाकों में भी सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास होगा। इस बीच कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके बाद अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का असर और तेज महसूस किया जाएगा। प्रदेश में वाराणसी का तापमान सबसे अधिक 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सुबह तेज धूप निकली थी। दिन का तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा 31.9 और रात का ताप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.