लखनऊ, दिसम्बर 18 -- उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह से अपनी गिरफ्त में ले लिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में सूरज की रोशनी बेअसर रही, जिसके कारण दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, बुलंदशहर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जबकि छह शहरों में दृश्यता शून्य दर्ज की गई। घना कोहरा दुर्घटना का कारण भी बन रहा है। भीषण सर्दी ओर घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कौशाम्बी में एक छात्रा की कोहरे की वजह से हुई दुर्घटना में मौत हो गई। प्रदेश में आज 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। रात के समय सबसे अधिक ठंड बुलंदशहर में रही, जहां पारा गिरकर 7.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार बुलंदशहर के अलावा लखीमपुर खीरी में 8.0, बाराबंकी मे...