नई दिल्ली, मार्च 17 -- यूपी में मौसम का मिजाज एक बार फिर सोमवार को बदला-बदला रहा। रात से सुबह के बीच लखनऊ सहित कुछ जिलों में बौछारें पड़ीं। सुलतानपुर, बाराबंकी, अयोध्या और इटावा में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। साथ ही चार शहरों में दिन और रात के तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को तेज सतही हवा चलेगी। बूंदाबांदी से खेतों में आंशिक नमी हो गई है, जिससे गेहूं, सरसों के साथ ही दलहनी और गन्ने की फसल को लाभ हुआ है। सुलतानपुर में सुबह साढ़े आठ बजे से शाम तक 1.6 मिलीमीटर और फुर्सतगंज में 0.2 वर्षा दर्ज की गई। तीन दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी में आंधी और बारिश की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम तापमान 30 डिग्री से कम रहा। इनमें पश्चिमी यूपी के जिले ज्यादा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.