नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- यूपी के कई जिलों में मौसम की आंख-मिचौली जारी है। एक दिन पहले मंगलवार को जहां कड़ी धूप थी, वहीं बुधवार को पूरे दिन आसमान में बादलों की जमघट और बूंदाबादी से किसानों की धड़कन बढ़ गई। शाम को कुछ इलाकों में बूंदाबादी भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दक्षिण पूर्व इलाके सोनभद्र, मिर्जापुर और भदोही में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है, जबकि वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर और चंदौली में बूंदाबादी के साथ वज्रपात होने का अनुमान है। इस दौरान सतह पर 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चलेगी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. नरेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि बारिश हुई तो काटकर रखी गई रबी की गेहूं और चना की फसलों के सड़ने की आशंका है। वहीं, सरसों की फसल पर भी असर पड़ेगा। हवा चलने और बारिश होने से आम की फसल का उत्पादन भी गिर सकता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.