संवाददाता, दिसम्बर 11 -- UP Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट आएगी। फिर तापमान में 48 घंटे तक वृद्धि होगी। उसके बाद तापमान बहुत तेजी से गिरेगा। आईएमडी के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान से आ रहा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा और यह पूरे उत्तर प्रदेश को प्रभावित करेगा। वहीं चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि अब तापमान में अगले 48 घंटे में दो डिग्री तक कमी संभावित है। यूपी के तेज रफ्तार बर्फीली हवाएं चलने से शाम होते ही ठिठुरन भरी सर्दी शुरू हो गई। दिन-रात के तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। अभी तक औसत हवा की गति धीमी होने और सीधे न चलने से पूरा यूपी और बिहार शीतलहर की चपेट में नहीं है जबकि राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत छह राज्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.