लखनऊ, अक्टूबर 31 -- बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवर्ती तूफान मोंथा का असर गुरुवार को पूर्वी यूपी में नजर आया। ठंडी हवा के बीच आसमान में गहरे काले बादल छाए रहे। पूरे दिन रुक-रुक कर रिमझिम फुहारे गिरती रहीं। इससे पारा काफी नीचे आ गया। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को करीब 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस बीच अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 9 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। लुढ़के पारे ने अक्तूबर में दिन के तापमान का पिछले 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बारिश का यह सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रह सकता है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से करीब 9 डिग्री सेल्सियस नीचे था। बीते 20 वर्षों में यह अक्तूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2005 में 21 अक्तूबर को दिन का तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस था।...