प्रमुख संवाददाता, मार्च 18 -- यूपी में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच बारिश लोगों के लिए राहत बनकर आई। रविवार आधी रात हुई तेज बारिश और सोमवार सुबह गरज चमक के साथ शहर के कई हिस्सों में हुई बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया। जाते हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखा। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो रविवार के मुकाबले 3.5 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।आज चलेगी तेज हवा पश्चिमी विक्षोभ यूपी के कई जिलों से गुजर चुका है। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार अब मंगलवार और बुधवार को तेज हवा चलेगी। इसकी वजह यह है कि पश्चिमी विक्षोभ अपने पीछे खाली जगह छोड़ गया है। इसे उत्तर पश्चिम से आ रही पछुआ तेजी से भरेगी। हवा की गति 20 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.