लखनऊ, जनवरी 28 -- मौसम के उतार चढ़ाव ने लोगों को परेशान कर दिया है। मंगलवार की सुबह सर्द हवा और आसमान में हल्की धुंध के साथ हुई। इसी के कुछ देर बाद बारिश ने कई शहरों में ठंड बढ़ा दी। तेज हवाओं के साथ बारिश से सर्दी बढ़ी। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पारा बढ़ा लगा लेकिन बारिश के साथ तेज हवाओं ने फिर पारा गिरा दिया। पाकिस्तान के ऊपर से होते हुए एक पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार को सक्रिय हुआ जिसका असर मंगलवार को यूपी में दिखने लगा था। हवा का रुख बदलने और नमी बढ़ जाने की वजह से गलन खत्म हो गई। सुबह 11 बजे के बाद से कई शहरों में बारिश और कुछ में ओले भी पड़े। मौसम विभाग के अनुसार बदली बारिश का सिलसिला बुधवार को भी जारी रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में फिर बदलाव होगा और यह 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। अधिकतम तापमान बादलों की वजह से 20 ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.