प्रमुख संवाददाता, फरवरी 4 -- उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर थमते ही अब पारा नीचे जाने लगा है। सामान्य के मुकाबले भले ही कई जिलों में न्यूनतम तापमान अधिक रहा लेकिन एक दिन पहले के मुकाबले भारी गिरावट आई है। कुछ जिलों में रात का पारा सामान्य से काफी नीचे चला गया है। बाराबंकी प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 6.5 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री कम है। इसके उलट, बलिया में रात का तापमान सामान्य से 6.7 अधिक 15.0 डिग्री दर्ज किया गया। दिन के तापमान की बात करें तो वाराणसी (बीएचयू) में सबसे अधिक 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। गोरखपुर में 24.0 और बस्ती में 23.8 डिग्री तापमान रहा। वहीं, बरेली में दिन का पारा सबसे कम यानी 19.7 दर्ज किया गया। कानपुर शहर का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से ज्यादा है। प्रयाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.