प्रमुख संवाददाता, जनवरी 26 -- पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के बाद मैदानों में चल रही बर्फीली हवाओं ने रविवार को भी मेरठ सहित वेस्ट यूपी को कपकंपाए रखा। धूप के बावजूद बर्फीली हवाओं से दिन के तापमान पर ब्रेक लगा रहा, जबकि रात में पारा मामूली फिसल गया। पहाड़ों पर पहुंच रहे नए पश्चिमी विक्षोभ से मैदानों में हवाओं का रुख बदलने के आसार हैं। दिन में बर्फीली हवाओं पर ब्रेक लग सकता है। इससे दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। कल से मैदानों में मौसम में बदलाव के आसार हैं। 27 जनवरी की देर शाम से मेरठ सहित वेस्ट यूपी के एक बार फिर से मध्यम से तेज बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। 30 जनवरी को फिर से पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर पहुंचेगा। इसका असर 31 जनवरी से एक फरवरी के बीच हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मेरठ में दिन-रात के तापमान क्रमश: 19...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.