नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- यूपी में नम पुरवा के प्रभाव ने उमस बढ़ा दी है। साथ ही रात का तापमान सामान्य से 7.1 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। यह 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान भी सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक 38.4 दर्ज किया गया। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवा का रुख बदलने की वजह से हुआ है। रात में तापमान बढ़ने से ऊपरी मंजिलों पर रहने वालों को एसी, कूलर चलाने की जरूरत पड़ गई। दिन में हल्की बादलों की आवाजाही के बीच उमस ने परेशान किया। यूपी की राजधानी लखनऊ में अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हवा में नमी बढ़ने से रात के तापमान में बढ़ोतरी होती है। हवा तेज रहने से दिन का तापमान 40 के पार नहीं गया। अगले दो दिनों के दौरान शहर को दिन में थोड़ी राहत मिलने के आसार है। शुक्रवार को बूंदाबांदी या बौछा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.