लखनऊ, दिसम्बर 6 -- यूपी में ठंड लगातार अपने असर दिखा रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में जारी गिरावट ने आमजन की दिनचर्या को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और शाम कड़ाके की ठिठुरन महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। इसके चलते शीतलहर जैसी स्थिति बनी रही। अधिकारियों ने बताया कि अगले कुछ दिनों में रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के पास होने से तापमान में बढ़ोतरी होती है। अब विक्षोभ गुजर गया है। तापमान में गिरावट हुई है। इसके पीछे एक और विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। दो दिन बाद तापमान बढ़ने की संभावना ह...