लखनऊ, नवम्बर 13 -- पिछले 24 घंटों के दौरान पहाड़ों से होकर आ रही उत्तर पश्चिमी हवा की गति बढ़ गई है। ऐसे में राजधानी लखनऊ में सुबह के समय तापमान में गिरावट के बाद वापस ऊपर चढ़ने की प्रक्रिया धीमी हो गई है। सुबह टहलने निकलने वालों को सर्द हवा ने सर्दी का एहसास कराया। दो पहिया वालों के लिए विंड शीटर नाकाफी लगा। न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 1.4 नीचे रहा। यही तापमान एक दिन पहले भी सुबह पांच बजे दर्ज किया गया था लेकिन अब काफी देर तक इसी बिंदु पर टिक रहा है। यही वजह थी जो कि सुबह सर्दी लगी। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार अभी चार-पांच दिन तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट और हो सकती है। अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.