प्रमुख संवाददाता, नवम्बर 28 -- बारिश नहीं होने के बावजूद नवंबर के आखिर में रात में सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को मेरठ प्रदेश में सबसे ठंडा दर्ज हुआ। बीते 24 घंटे में रात में सबसे कम 7.5 डिग्री सेल्सियस तापमान मेरठ में दर्ज हुआ। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। यूपी में फिलहाल दो दिन रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन इसके बाद फिर इसमें तेजी से गिरावट आएगी। पूर्वांचल में कोहरा ठंड तेजी से बढ़ा रहा है। दिसंबर की शुरुआत में रात के तापमान में व्यापक गिरावट के आसार हैं और यह पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को मेरठ में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो उत्तर प्रदेश में सबसे कम रहा। गौतमबुद्ध नगर में भी 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.