लखनऊ, फरवरी 4 -- यूपी के अलग-अलग इलाकों में मौसम अलग-अलग रूप दिखा रहा है। जहां पश्चिम यूपी को कोहरे ने घेरा हुआ है वहीं, पूर्वी यूपी के शहरों को बारिश भिगो रही है। पश्चिम में पहाड़ों जैसा मौसम है। सुबह घना कोहरा फिर दोपहर बाद निकली धूप से हल्की राहत और तापमान में कमी से बढ़ती ठंड। वहीं, पूर्वी यूपी में बारिश और तेज हवाओं ने ठंड बढ़ाई है। बुधवार की सुबह भी पश्चिम यूपी में कोहरे के साथ ही हुई है। वहीं, पूर्वी यूपी के शहरों में बादल छाए दिख रहे हैं। हालांकि, दिन के समय कोहरा और बादल दोनों छंटकर हल्की धूप की संभावना है।कोहरे और हवाओं से पश्चिम यूपी में ठंड देर रात से शहरों में घना कोहरा छा रहा है। यह देर सुबह तक कायम रहता है। इससे दृश्यता में कमी आई। छोटी सड़कों पर भी कोहरे का असर इतना था कि वाहन रेंगकर चलते दिखाई दिए। दिनभर धूप के साथ तेज हव...