लखनऊ वार्ता, अक्टूबर 10 -- उत्तर प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार राज्य के पश्चिमी हिस्सों से मानसून पूरी तरह लौट चुका है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में अगले 48 घंटों के भीतर मानसून की विदाई हो जाएगी।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ एके सिंह ने बताया कि 24 से 26 सितंबर के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पश्चिमी यूपी के अधिकांश हिस्सों से वापसी शुरू कर दी थी। अब यह प्रक्रिया उत्तर प्रदेश के अधिकांश भागों तक पहुंच चुकी है। वर्तमान में राज्य में कोई सक्रिय वर्षा प्रणाली नहीं है और आसमान साफ तथा मौसम शुष्क बना हुआ है। आने वाले समय में मौसम के मिजाज के बारे में बताया कि राज्य के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 20 से 22 डिग्री सेल...