वरिष्ठ संवाददाता, नवम्बर 10 -- UP Weather Update: इटावा के बाद उत्तर प्रदेश में कानपुर की रात सबसे सर्द रही। दिन के तापमान में भी गिरावट आई है। बीच-बीच में दक्षिण पूर्वी हवाओं के चलने के बावजूद उत्तर पश्चिमी हवाओं का जोर अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह दिसंबर जैसी सर्दी नवंबर महीने में बनी रहेगी। सुबह और शाम को धुंध और कोहरा बना रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान सीजन (अक्तूबर-नवंबर) का सबसे कम 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 02 डिग्री कम रहा। शनिवार के मुकाबले यह 01.6 डिग्री कम रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 04 डिग्री कम है। शनिवार को मुकाबले यह 1.7 कम है। इटावा में न्यूनतम पारा 08.4 डिग्री रहा जो प्रदेश में सबसे कम है। इसके बाद कानपुर का न्यूनतम पारा रहा।चार राज्यों में कोल्ड वेव का अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.