लखनऊ, मई 9 -- यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश और ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दी है। परिणाम स्वरूप गुरुवार को अधिकतम तापमान में 6.1 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, दोपहर के समय उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो शुक्रवार और शनिवार को बादल छाएंगे। हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट भी आएगी। गर्मी से राहत मिलेगी। अगले दो दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी है। वहीं, पश्चिम यूपी में गुरुवार को दिन का तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है, जो सामान्य से 6.1 डिग्री कम रहा है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। हवा में आद्रता का स्तर भी 74 फीसदी रहा है। अगले दो दिन में बारिश के बाद इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.