लखनऊ, नवम्बर 15 -- यूपी में शनिवार से बेहद ठंडे दिन शुरू हो सकते हैं। मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में निचले तापमान में भारी गिरावट हो सकती है। ऐसे में गलन का स्तर बहुत बढ़ जाएगा, सर्द हवाओं से कई तरह के खतरे भी रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार देर रात से शीतलहर चल सकती है। जबकि शनिवार सुबह इसकी तीव्रता रहेगी। दोपहर में हल्की धूप निकलने के आसार हैं, लेकिन शाम को मौसम का मिजाज फिर बदल जाएगा। ऐसा 16 नवंबर तक रह सकता है। इस दौरान अल सुबह धुंध या हल्का कोहरा भी छाए रहने के आसार जताए गए हैं। विभाग के मुताबिक शीतलहर के दौरान निचले तापमान में गिरावट आएगी। यह करीब नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास आ सकता है। फिलहाल 12 डिग्री तापमान चल रहा है। यानि करीब तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है। साथ में मध्यम रफ्तार की हवाएं भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.