वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 20 -- उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी जारी है। तापमान बढ़ने और नमी का प्रतिशत अधिक होने के कारण हीट इंडेक्स रेड श्रेणी में चला गया है। प्रदेश में अगले 72 घंटों में हीट इंडेक्स 58 से 62 के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात के बाद से मानसून की सक्रियता बढ़ सकती है जिसके बाद मामूली राहत की उम्मीद है। मानसून की टर्फ लाइन गुजरात के सूरत, महाराष्ट्र के नंदुरबार-अमरावती से होती हुए निम्न दबाव के क्षेत्र से ईस्ट सेंट्रल ऑफ़ बंगाल तक जा रही है। इसकी वजह से उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां सीमित हो गई हैं। इसके बावजूद बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार नमी आ रही है। बादल न होने से तापमान भी लगातार बढ़ता जा रहा है। यही उमस की वजह बन रहा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गए हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.