नई दिल्ली, फरवरी 16 -- UP Weather, Rain Alert: उत्तर भारत समेत देशभर के इलाकों में अब तापमान में वृद्धि होने लगी है। मौसम विभाग ने रविवार को बताया है कि उत्तर पश्चिम, उससे सटे मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान अगले तीन दिनों में एक से तीन डिग्री तक बढ़ जाएगा। हालांकि, पहाड़ी राज्यों और मैदानी इलाकों में कल एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देने जा रहा है, जिसकी वजह से 18-20 फरवरी तक बारिश होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में भी 20 फरवरी को बरसात होने जा रही है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख में दिन का तापमान तीन से पांच डिग्री तक बढ़ गया। इसके अलावा, मध्य और पूर्वी भारत, तेलंगाना में तापमान एक से तीन डिग्री तक बढ़ गया है। हालांकि, उत्तराखंड में यह दो से पांच डिग्री तक गिर गया। इसके अलावा, पिछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.