संवाददाता, सितम्बर 26 -- UP Weather Update: दक्षिण पश्चिमी मानसून की यूपी से भी वापसी शुरू हो गई है। इटावा तक मानसून की वापसी हो चुकी है। 72 घंटों के अंदर पूरे प्रदेश से वापसी हो सकती है। मौसमी सिस्टम की उथल पुथल से गुरुवार को प्रदेश में यलो अलर्ट रहा लेकिन बारिश नहीं हुई। गुरुवार का दिन सीजन (सितंबर) का सबसे गर्म दिन रहा। गुरुवार को कानपुर में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से 02.2 डिग्री अधिक है। नमी का प्रतिशत अधिक होने से उमस भी बढ़ गई है। यहां हीट इंडेक्स 58 तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से कम है। उत्तर पूर्वी हवाएं चलने से बादलों की आवाजाही बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार 26 सितम्बर को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी संभाग में कहीं-कहीं बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.