नई दिल्ली, दिसम्बर 9 -- UP Top News Today 09 December 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे मनोयोग से लगकर यह सुनिश्चित करें कि एसआईआर प्रक्रिया में एक भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए। साथ ही अपात्र और फर्जी मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से बाहर कराए जाएं। भाजपा की बूथ टोली हर बूथ और घर-घर जाए और मतदाताओं की एसआईआर प्रक्रिया पूर्ण कराए। सीएम योगी मंगलवार शाम मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर गोरखपुर मंडल के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, एसआईआर के जिला प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में एसआईआर पर हर जिले से विधानसभावार फीडबैक लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों को ...