लखनऊ, फरवरी 13 -- UP Top News Today 13 February 2026: यूपी विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवां दिन है। आज सीएम योगी आदित्यनाथ सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देंगे। वहीं, इस दौरान एक बार फिर विपक्ष और भाजपा के बीच बहस हो गई। बलिया में एक टीचर आठवीं की छात्रा को बहलाकर उससे संबंध बनाता रहा। इसके बाद उसने शादी का झांसा दिया लेकिन नाबालिग बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने के बाद वो कहीं शादी करने लगा। पुलिस ने बच्ची से रेप और उसे डराने-धमकाने का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।पढ़ें यूपी की टॉप न्यूजUP Budget Session LIVE: गुस्साए सतीश महाना को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मनाया, शायरी सुनाई यूपी विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवां दिन है। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब सीएम योगी देंगे। इससे पहले टोका-टोकी करने से स्प...