लखनऊ, फरवरी 5 -- UP Top News Today 5 February 2026: यूपी हाई कोर्ट ने पाया कि उत्तर प्रदेश में एक लाख से ज्यादा लोग दो साल में ही लापता हो गए हैं और पुलिस की खोजबीन नहीं के बराबर है। इस मामले में कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया और आज सुनवाई की जाएगी। कानपुर में पुलिस ने सपा नेता आमिर जैदी को फिल्मी अंदाज में पकड़ा है। स्कूटी से करीब छह किलोमीटर पीछा कर आमिर को पकड़ा गया और इसके बाद पुलिस ने उसका जुलूस भी निकाला।पढ़ें यूपी की टॉप न्यूजयूपी में दो साल में एक लाख से अधिक लोग लापता, हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, आज सुनवाई उत्तर प्रदेश में एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की स्थिति को अत्यंत भयावह मानते हुए इस पर स्वतः संज्ञान लिया है। कोर्ट ने पाया कि उत्तर प्रदेश में एक लाख से ज्य...