नई दिल्ली, मार्च 23 -- UP Top News Today 23 March 2025: यूपी के लखीमपुर में एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव लटकते हुए मिले हैं। घटना हैदराबाद थाना क्षेत्र के छत्तीपुर गांव की है। यहां एक बाग में एक ही पेड़ की डाल से युवक-युवती के शव लटक रहे थे। मृतकों की पहचान मैलानी थाना क्षेत्र के छत्तीपुर राजा गांव के रहने वाले कमलेश (22 वर्षीय) के रूप में हुई। युवती भी इसी गांव की रहने वाली थी। उसकी उम्र 20 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। वहीं, चंदौली में रेलवे फाटक पार करते समय फुटबाल के दो युवा खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों खिलाड़ी बाइक पर सवार थे। यह हादसा अलीनगर थाना क्षेत्र के ताराजीवनपुर में बंद रेलवे फाटक पर हुआ। हादसे के शिकार युवकों की बाइक ट्रेन के इंजन में फंसकर करीब एक किलोमीटर दूर सहरोई गांव के पास तक चली गई। घटना से परिवार में कोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.