नई दिल्ली, दिसम्बर 21 -- UP TOP News Today 21 December 2025: बुलंदशहर जिले के थाना कोतवाली देहात और थाना गुलावठी पुलिस टीम के साथ शनिवार देर रात हुई मुठभेड़ में मेरठ का 50 हजार का इनामी बदमाश आजाद ढेर हो गया। जबकि उसका साथी अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में सफल रहा। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। फरार हुए बदमाश की तलाश में पुलिस की तीन टीम कांम्बिग कर रही हैं। मुठभेड़ में मारे गए बदमाश पर यूपी उत्तराखंड दिल्ली में विभिन्न स्थानों में लूट, डकैती, चोरी, गैंगस्टर के 47 मुकदमे दर्ज हैं। उधर, कफ सिरप मामले में आरोपियों की मुसीबत और बढ़ने जा रही है। कोर्ट द्वारा सिरप को नशीला बताने के बाद एसटीएफ इस मामले में आरोपियों शुभम जायसवाल, बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह, अमित टाटा समेत सभी आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा बढ़ाएगी। नशीले पदार्थों...