नई दिल्ली, अगस्त 13 -- UP Top News Today 13 August 2025: सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार की सुबह लखनऊ में तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। उनके साथ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने भी तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य और स्कूली छात्रों के साथ सेल्फी ली। बाद में सीएम ने'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत अपने आवास पर भी तिरंगे के साथ सेल्फी ली। तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेने के बाद कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा मात्र यात्रा नहीं है, यह हमारे क्रांतिकारियों के प्रति, वीर सैनिकों के प्रति हमारी कृतज्ञता भी है। आज हम उत्तर प्रदेश में हर घर तिरंगा के कार्यक्रम के साथ जुड़ रहे हैं। हर भारतीय के घर में भारत के आन-बान-शान का प्रतीक यह तिरंगा लहराया जाना चाहिए। ऑपरेशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.