प्रमुख संवाददाता, जून 23 -- UP Rain Today: उत्तर प्रदेश में मानसून का असर अब ठीक से दिखने लगा है। बीते 24 घंटों से मानसून के चलते यूपी के पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और बारिश जनित हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। अमौसी स्थित प्रदेश के मौसम मुख्यालय के अनुसार सबसे ज्यादा 132 मिलीमीटर वर्षा ललितपुर में दर्ज की गई। मौसम विभाग ने लखनऊ समेत 19 जिलों में सोमवार को भारी बारिश और 53 जिलों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने, बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। वेस्ट यूपी के कुछ जिलों में रविवार को बारिश हुई तो कई उमस से परेशान रहे। मुजफ्फरनगर के गांव शेरनगर में तीन साल का मासूम पैर फिसलने से नाले के बहाव में बह गया। मुरादाबाद-अमरोहा में बिजली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.