लखनऊ, जून 15 -- यूपी में कई हिस्सों में प्री मानसूनी बारिश ने कुछ राहत दी लेकिन साथ ही तेज आंधी और आकाशीय बिजली ने कहर भी ढाया। प्रदेश में भर में अलग-अलग हादसों में करीब 22 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए। इसके अलावा कानपुर में 10 लोगोंकी मौत हीट वेव माना जा रहा है। उधर, मौसम विभाग ने आगामी दिनों को लेकर भविष्यवाणी की है। सोमवार को 51 जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की संभवाना है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अमौसी स्थित मौसम के प्रादेशिक मुख्य केंद्र की मानें तो यूपी में 17 से 20 तारीख के बीच मानसून प्रवेश कर सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी यूपी के ऊपर निचले क्षोभमंडल में हवा की चक्रवाती स्थिति बनी है। इसके अलावा मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में पश्चिमी हवाओं से प्रतिक्रिया हो रही है। इन मौसमी परिस्थितियों के कारण ही र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.