प्रमुख संवाददाता, जून 22 -- UP Rain Alert: यूपी में पूरी तरह सक्रिय हो चुके मानसून के बीच मौसम विभाग ने वर्षा का दायरा बढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। बीते 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 136 मिमी वर्षा सोनभद्र के घोरावल में दर्ज की गई, जबकि श्रावस्ती में 110 मिमी वर्षा हुई। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 शहरों में रविवार से सोमवार के बीच बहुत भारी बारिश का ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है। इनमें लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर शामिल हैं। कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने बुंदेलखंड से पश्चिमी यूपी के भी कई जिलों के लिए भी चेतावनी जारी की है। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार शनिवार को कई जिलों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.