वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 27 -- पश्चिम यूपी वालों को इस सीजन सितंबर में भी अप्रैल जैसी गर्मी झेलनी पड़ रही है। सुबह से शाम तक तेज धूप निकल रही है। साथ में ही उमस के कारण चुभने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है। अक्तूबर मध्य में ही राहत मिलने की उम्मीद है। आम तौर पर सितंबर में बारिश बंद होने के बाद गर्मी और उमस का प्रभाव रहता है। लेकिन तापमान में इतनी बढ़ोत्तरी पिछले कई सालों से नहीं देखी गई। बीते कई दिनों से तापमान 36 डिग्री के आसपास चल रहा है। इसे दिन बीतने के साथ कम होना चाहिए लेकिन पारा लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को इसमें और बढ़ोत्तरी हो गई। अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह शरीर के तापमान से ठीक सात डिग्री अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक होकर 24.8 डिग्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.