नई दिल्ली, जनवरी 8 -- UP Police Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। साल 2026 की शुरुआत में ही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने बंपर भर्ती का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस, पीएसी, जेल वार्डर समेत कुल 32,679 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। खास बात यह है कि इन पदों के लिए अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, जिससे प्रतियोगिता और अवसर दोनों बढ़ गए हैं। गौरतलब है कि उम्मीदवारों को आयु सीमा में बड़ी छूट दी गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने स्पष्ट किया है कि इस भर्ती के लिए सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष की आयु सीमा में शिथिलीकरण दिया जाएगा, जिसमें होमगार्ड स्वयंसेवक भी शामिल हैं।UP Police Va...