नई दिल्ली, फरवरी 1 -- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू करने की तारीख तय कर दी है। यह शारीरिक दक्षता परीक्षा 10 फरवरी से शुरू होगी। शारीरिक मानक परीक्षण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही इस परीक्षा में शामिल होने की अनुमति रहेगी। बोर्ड ने साफ किया कि पहले चरण में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र तीन फरवरी और दूसरे चरण के लिए प्रवेश पत्र 10 फरवरी को वेबसाइट uppbpb. gov.in पर डाउनलोड किए जा सकेंगे। इस प्रवेश पत्र पर परीक्षा केन्द्र, निर्धारित तिथि और समय लिखा रहेगा। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष डीजी राजीव कृष्ण के मुताबिक अगर किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में समस्या आती है तो वह हेल्पलाइन नम्बर-8867786192 पर सम्पर्क कर सकता है। बोर्ड ने शारीरिक दक्षता परीक्षा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.