नई दिल्ली, फरवरी 6 -- UP Police Constable Exam : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने 32679 यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की ओएमआर शीट गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। परीक्षा आठ, नौ व 10 जून को होगी। तीनों दिन यह परीक्षा दो-दो पालियों में होगी। इस पद के लिए करीब 29 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। पिछले साल 32679 कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इनमें नागरिक पुलिस, पीएसी, एसएसएफ, जेल वार्डर और घुड़सवार पुलिस के लिए नियुक्तियां होनी है। लिखित परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी। निर्देशों में कहा गया है कि ओएमआर आंसरशीट और गोले भरने के लिए केवल काला या नीला बॉल पॉइंट पेन का ही इस्तेमाल करें। अभ्यर्थी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रश्न पुस्तिका क्रमांक और ओएमआर उत्तर पत्रक क्रमांक समान हों। एक बार उत्तर अंकित करने के बाद उसे बदला नहीं जा स...