नई दिल्ली, जनवरी 6 -- UP Police Constable Age Limit New Rules : यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 32000 पदों पर निकली भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट मिलेगी। राज्य सरकार के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया। अब ओवरएज होने के चलते जो लाखों युवा इस भर्ती में आवेदन से वंचित हो जा रहे थे, वे अब इसमें आवेदन कर सकेंगे। गृह विभाग की ओर से जारी शासनादेश के मुताबिक, आरक्षी नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला), आरक्षी पीएसी/सशस्त्र पुलिस (पुरुष), आरक्षी विशेष सुरक्षा बल (पुरुष), महिला बटालियन के लिए महिला आरक्षी, आरक्षी घुड़सवार पुलिस (पुरुष) और जेल वार्डर (पुरुष एवं महिला) पदों के लिए सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को आयु शिथिलीकरण का अवसर एक बार के लिए दिया गया है।सामान्य और गरीब वर्ग के 25 वर्ष से कम आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.