लखनऊ, जनवरी 29 -- लखनऊ के राशन कार्ड धारकों के लिए एक जरूरी और राहत वाली खबर है। राशन वितरण की तारीख को दो दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। अब आप अपना राशन 30 जनवरी तक ले सकते हैं। पहले यह तारीख 28 जनवरी तक तय थी, लेकिन आखिरी दिन ई-पॉस मशीनों में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। इस वजह से सुबह से ही राशन बंटने में दिक्कत हो रही थी। इसी समस्या को देखते हुए खाद्य एवं रसद विभाग ने तुरंत फैसला लिया और सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि राशन अब 30 तारीख तक बांटा जाए ताकि कोई खाली हाथ न लौटे। राशन लेने के नियम और सुविधा डीएसओ विजय प्रताप सिंह ने जानकारी दी है कि 30 जनवरी तक ई-पॉस मशीन के जरिए आधार कार्ड का इस्तेमाल करके राशन दिया जाएगा। अगर किसी को मोबाइल ओटीपी के जरिए राशन लेना है, तो उनके लिए भी यह सुविधा 30 तारीख तक उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा पोर्टेबिलिट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.