विशेष संवाददाता, दिसम्बर 20 -- यूपी में राजस्व लेखपाल भर्ती में आरक्षण संबंधी विसंगतियों का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्व परिषद को कड़ी चेतावनी दी है कि आरक्षण प्रावधानों में किसी भी प्रकार की त्रुटि, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री के स्पष्ट हस्तक्षेप के बाद राजस्व परिषद अब श्रेणीवार रिक्तियों के आंकड़ों की दोबारा समीक्षा कर रहा है और संशोधित अधियाचन तैयार कर उसे एक सप्ताह के भीतर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UPSSSC ) को भेजने की तैयारी कर रहा है ताकि भर्ती पूरी तरह नियमसम्मत और आरक्षण प्रावधानों के साथ आगे बढ़े। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) के लेखपाल भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक 7994 पदों के लिए 29 दिसंबर से आवेदन शुरू होने हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि सरकारी भर्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.