संवाददाता, जुलाई 11 -- पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश व बनबसा बैराज से शारदा नदी में करीब एक लाख 35 हजार क्यूसेक पानी रिलीज किया गया। इससे शारदा नदी उफना गई है। पलिया में शारदा नदी खतरे के निशान से महज 21 सेंटीमीटर नीचे है। अगर और पानी बढ़ा तो शारदा नदी खतरे के निशान तक पहुंच जाएगी। उधर फूलबेहड़ में शारदा नदी ने एक बार कटान शुरू कर दिया। इससे घोसियाना में एक घर नदी में समा गया। वहीं बिजुआ ब्लाक के करसौर गांव में गुरुवार की शाम दो घर नदी में समा गए। पलिया में शारदा नदी का गेज 154.590 मीटर है। बनबसा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यहां शारदा नदी का जलस्तर 154.380 मीटर है। यहां शारदा नदी खतरे के निशान से महत 21 सेंटी मीटर नीचे है। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ते देख प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। बताया जाता है कि शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.