लखनऊ, अगस्त 15 -- इस माह मानसून ने यूपी में रौद्र रूप धारण कर लिया है। उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। कानपुर मंडल में गंगा और उसकी सहायक नदियों ने खतरे का निशान पार कर लिया है, जिससे स्थिति विकराल हो गई है। फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। इससे 250 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इस बीच, झांसी और हरदोई में बाढ़ के पानी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है।रोहिन 24 घंटे में डेढ़ मीटर बढ़ी, सरयू हो रही शांत गोरखपुर-बस्ती मंडल को बाढ़ के लिहाज से प्रभावित करने वाली प्रमुख तीन नदियों में से रोहिन की रफ्तार काफी तेज है। पिछले 24 घंटे में रोहिन डेढ़ मीटर तक बढ़ी। राप्ती में कमी दर्ज की गई। वहीं, तुर्तीपार में सरयू खतरे के निशान से और नीचे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.