फर्रुखाबाद, अगस्त 14 -- फर्रुखाबाद में दो दशक का रिकॉर्ड तोड़ते हुए गंगा ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सौ से अधिक गांव टापू बन गए हैं। बाढ़ से करीब 23 हजार परिवार प्रभावित हैं। वहीं, कन्नौज में भी गंगा खतरे के निशान की ओर बढ़ रही हैं। फर्रुखाबाद में गंगा के जलस्तर ने इस बार दो दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साल 2010 की बाढ़ से अधिक इस बार पानी है। गंगा का कहर कंपिल की कटरी से लेकर शमसाबाद की तराई, गंगापार, सदर तहसील के निकटवर्ती क्षेत्र और कमालगंज के भोजपुर क्षेत्र में बरप रहा है। गंगापार के हालात ज्यादा खराब हैं। गंगा और रामगंगा नदियों के बीच में बसे सौ से अधिक गांव टापू बने गए हैं। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, 3645 हेक्टेयर से अधिक फसल बाढ़ से जलमग्न हो गई है। बुधवार को गंगा का जलस्तर 15 सेंमी बढ़कर 137.45 मीटर तक पहुंच गया है जो कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.