नई दिल्ली, अगस्त 19 -- यूपी के मथुरा में यमुना नदी उफान पर है। हथिनी कुंड बैराज से यमुना में 24 घंटे तक छोड़े गए 1 लाख 78 हजार क्यूसेक पानी ने यमुना के तटीय आबादी वाले क्षेत्रों में खलबली मचानी शुरू कर दी है। यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से मात्र 19 सेमी नीचे है। जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी होने की वजह से यमुना में नाव व स्टीमरों के संचालन पर सख्ती से रोक लगा दी गई है। 39 बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है, जबकि 25 स्थानों पर सेल्टर होम बनाए गए हैं। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने नौहझील के प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर निर्देश दिए हैं। जलवृद्धि के चलते नौहझील शेरगढ़ रोड पर पानी का तेज बहाव है। यहां पुलिस ने एहतियातन आवागमन पर रोक लगा दी। वहीं वृंदावन में प्राचीन केशीघाट से लगा हुआ अधिकांश परिक्रमा मार्ग यमुना जल से भर गया। इसको देखते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.