वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 11 -- पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मथुरा में यमुना खतरे के निशान को पार कर गई है। इससे गोकुल बैराज से नदी का डिस्चार्ज 50 हजार क्यूसेक से बढ़ाकर 75 हजार कर दिया गया है। इससे आगरा में हालात खराब होने लगे हैं। घाट डूब गए हैं। फतेहाबाद व बाह के 38 गांवों पर बाढ़ का खतरा है। यहां फसलें जलमग्न हो गई हैं। ताजेवाला और ओखला बैराज से यमुना में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इससे मथुरा में यमुना खतरे के निशान से पार निकल गई है। बढ़ता जलस्तर देखकर गोकुल बैराज से शनिवार को डिस्चार्ज बढ़ाकर 75,467 हजार क्यूसेक कर दिया है। इससे आगरा में जलस्तर बढ़ा है। कैलाश, बल्केश्वर, हाथी घाट व दशहरा घाट डूब गए हैं। वाटर वर्क्स पर जलस्तर 494 फुट है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की मानें तो सोमवार को जलस्तर में वृद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.